Breaking
Sun. Mar 15th, 2026

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर खन्ना ने पंजाब के मौजूदा हालातों पर की चर्चा पंजाब में कानून व्यवस्था सुधरने के लिए दखल देने का किया आग्रह

गुलाब चंद कटारिया

होशियारपुर 15 अकतुबर (जसविंदर सिंह आजाद)- भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट करते हुए उनके साथ पंजाब के मौजूदा हालातों पर चर्चा की। खन्ना ने कहा पंजाब में भगवंत मान नेतृत्व वाली कमजोर आम आदमी पार्टी सरकार की प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर पकड़ ढीली है जिसके चलते पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप होने की कागार पर है।

उन्होंने कहा कि जबसे आम आदमी पार्टी ने पंजाब की बागडोर को अपने हाथों में लिया है तबसे आपराधिक तत्वों ने बेफिक्र होकर अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। आप के प्रदेश की सत्ता पर काबिज होते ही गोलीकांड, फिरौती, नशों की तस्करी और अन्य बड़ी आपराधिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है। खन्ना ने पंजाब के बिगड़ते हालातों से प्रतीत होता है की पंजाब में जंगल राज स्थापित हो चुका है। खन्ना ने राज्यपाल से आग्रह किया कि पंजाब में कानून व्यवस्था सुधरने के लिए स्वयं दखल दें ताकि पंजाब में कानून व्यवस्था में सुधर हो सके।

By admin

Related Post