Breaking
Mon. May 4th, 2026

कश्यप राजपूत परिवार सम्मेलन में मिला हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आशीर्वाद – अनूप भारद्वाज, बलदेव राज और नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में हुआ सफल आयोजन

परिवार सम्मेलन

लुधियाना 4 मई (जसविंदर सिंह आज़ाद)- कश्यप राजपूत समाज का एक विशाल परिवार सम्मेलन और महर्षि कश्यप जयंती का पहली बार लुधियाना के शहंशाह पैलेस में आयोजन किया गया। कश्यप क्रांति पत्रिका और पंजाब के कश्यप समाज की ओर से आयोजित इस परिवार सम्मेलन में पूरे पंजाब से कश्यप राजपूत परिवार शामिल हुए। ऑल इंडिया कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनूप भारद्वाज और लुधियाना के श्री बलदेव राज पन्ना की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में महर्षि कश्यप जन्मोत्सव मनाया गया।

परिवार सम्मेलन

सम्मेलन के संयोजक श्री नरेंद्र कश्यप की ओर से आए हुए परिवारों का स्वागत किया गया और मंच पर सभी का परिचय एक दूसरे से परिचय करवाया गया। मंच संचालन हरजिंदर सिंह राजा और गुरिंदर कश्यप ने बहुत ही नियोजित रंग से किया। इस सम्मेलन को लेकर कश्यप समाज में भारी उत्साह देखने को मिला जब लोग सुबह से ही पैलेस में जुड़ना शुरू हो गए।

सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

इस सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पैलेस में पहुंचने पर कश्यप समाज ने उनका भव्य स्वागत किया। सम्मेलन की आयोजक समिति ने फूल माला से मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनको महर्षि कश्यप का समृद्धि चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सम्मेलन के आयोजक अनूप भारद्वाज, लुधियाना के मशहूर उद्योगपति श्री भारत भूषण भारती, सुखदेव सिंह राज, बलदेव राज पन्ना, नरेंद्र कश्यप के साथ मिलकर महर्षि कश्यप जी की मूर्ति के आगे ज्योति प्रज्वलित करके उनका आशीर्वाद लिया।

परिवार सम्मेलन

भारत भूषण भारती जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पंजाब में कश्यप समाज बहुत बड़ी संख्या में है लेकिन उनका कोई राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने मांग की की कसम समाज को बंटी हिस्सेदारी दी जाए तो अगला मुख्यमंत्री भाजपा सरकार से होगा। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पंजाब में अन्य सभी जातियों के वेलफेयर बोर्ड बनाए गए हैं लेकिन कश्यप समाज का कोई वेलफेयर बोर्ड नहीं बना है और ना ही किसी केंद्रीय बोर्ड में कश्यप समाज का कोई प्रतिनिधि है। उन्होंने दोहराया कि पिछले साल जालंधर में हुए परिवार सम्मेलन में मुख्यमंत्री के स्थान पर उनके भाई श्री महेंद्र सैनी जी आए थे और उनके सामने भी समाज ने वेलफेयर बोर्ड बनाने की मांग की थी।

हरियाणा में मुख्यमंत्री जी ने कश्यप समाज के सिर पर हाथ रखा हुआ है

पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर हमारे कश्यप समाज का वेलफेयर बोर्ड बनना चाहिए। अनूप भारद्वाज ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा की हरियाणा में मुख्यमंत्री जी ने कश्यप समाज के सिर पर हाथ रखा हुआ है और कश्यप समाज भी इन कि सरकार बनाने में पूरा सहयोग करता है। अब पंजाब में भी मुख्यमंत्री जी को कश्यप समाज कश्यप समाज का हाथ पकड़ना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कश्यप समाज के इतिहास के बारे में बहुत विस्तार से बताते हुए कहा की कश्यप समाज का बहुत महान इतिहास है लेकिन उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं है।

महर्षि कश्यप से लेकर पंजाब में अमर शहीद बाबा मोतीराम मेहरा जी की महान शहादत, पांच प्यारों में भाई हिम्मत सिंह की शहीदी का सिख इतिहास में बहुत बड़ा योगदान है लेकिन इनका कोई भी सरकार ने प्रतिनिधित्व नहीं दिया है। पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर कश्यप समाज को उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर देवराज पन्ना को ओबीसी मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया और कहां की समाज को और भी हिस्सेदारी दी जाएगी।

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी टीम ने बहुत मेहनत की और समाज के परिवारों को एक दूसरे से मिलवाया

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी टीम ने बहुत मेहनत की और समाज के परिवारों को एक दूसरे से मिलवाया। सम्मेलन के लिए सुखदेव सिंह राज, कश्मीर सिंह अमृतसर, बलदेव सिंह कैप्सन, लखबीर सिंह राजू, कुलवंत सिंह, सनी पन्ना, महेंद्र सिंह,‌ बलजीत सिंह, राकेश मालड़ा, महिला विंग से श्रीमती मीनाक्षी कश्यप, बलजीत कौर, सुजाता बमोतरा, जसविंदर कौर, अमनदीप कौर, मनदीप कौर और अन्य सभी साथियों ने बढ़ चढ़कर काम किया और सम्मेलन को सफल किया।

मुख्यमंत्री ने भी इस आयोजन के लिए कश्यप समाज को बहुत बधाई दी। सम्मेलन के आयोजकों की ओर से आए हुए विशेष मेहमानों को महर्षि कश्यप का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधकीय टीम की ओर से खाने का बहुत अच्छा इंतजाम किया गया था। लुधियाना में हुए पहली बार इस सम्मेलन ने कामयाबिका के नया इतिहास रच दिया।

By admin

Related Post