Breaking
Wed. Jun 3rd, 2026

नव निर्माण जनता कॉलोनी की नई चुनी हुई प्रबंधक कमेटी की एक मीटिंग हुई

जनता कॉलोनी

जालंधर 6 मई (जसविंदर सिंह आज़ाद)- नव निर्माण जनता कॉलोनी की नई चुनी हुई प्रबंधक कमेटी की एक मीटिंग हुई जिसमें सदस्यों ने एक मत से श्री समीर चन्दी जी (प्रधान), स: हरभजन सिंह जी (सीनियर उप-प्रधान), डॉ. बलबीर सिंह जी (उप-प्रधान), श्री रमेश कुमार वधवा जी (कैशियर), श्री रेशम लाल जी (असिस्टेंट कैशियर), श्री देवी दत्त जोशी जी, श्रीमती जोगेंद्र कौर परमार जी, श्रीमती दलजीत कौर जी को (सलाहकार) चुना गया और स: जगजीत सिंह जी को सेक्रेटरी नियुक्त किया गया |

इसके उप्रान्त श्री समीर चन्दी और चुने हुए पद अधिकारियों ने कॉलोनी के लोगों का धन्यवाद किया और कॉलोनी के विकास के काम को पूरी लगन और मेहनत से करने का अपना वादा दोहराया | इस मौके पर श्री चमकौर राय पूरी प्रधान जनता कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी, श्री पवन शर्मा प्रधान श्री दुर्गा मन्दिर जनता कॉलोनी, स: श्याम सिंह, स: बलकार सिंह पूर्व प्रधान गुरुद्वारा साहिब जनता कॉलोनी, श्री एस.के.चन्दी पूर्व प्रधान, श्री दीपक कुमार चेयरमैन युवा क्रांति सगठन जालन्धर, स: हरजिंदर सिंह, श्री अरविंद चन्दी, श्री मनोज पराशर प्रधान व श्री नवनीत भारद्वाज सेक्रेटरी (श्री दुर्गा नौजवान सभा), श्री राजन शर्मा, श्री विपन शर्मा, डॉ. एम.एल. शर्मा, श्री नरेश डोगरा, स: भजन सिंह, स: सतनाम सिंह सैनी मौजूद रहे और कॉलोनी के लोगों ने मिलकर नई चुनी हुई प्रबंधक कमेटी को बधाई दी और उन्हें भविष्य में कॉलोनी के विकास के काम में और ज्यादा हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया |

By admin

Related Post