Breaking
Fri. Aug 14th, 2026

जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने में युवा निभाएं अग्रणी भूमिका : अविनाश राय खन्ना

जल संरक्षण

होशियारपुर 26 जुलाई (जसविंदर सिंह आज़ाद)- पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने सर्वहितकारी विद्या मंदिर में “जल संरक्षण” विषय पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल प्रकृति की अमूल्य धरोहर है और इसका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि आज जल बचाने के प्रति गंभीर प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।

खन्ना ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने घर, विद्यालय तथा आसपास के क्षेत्र में जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करें, वर्षा जल संचयन को अपनाएं तथा जल संरक्षण के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन के सबसे प्रभावी दूत बन सकते हैं।

कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य देश राज कालिया ने अविनाश राय खन्ना द्वारा जल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमती मीनाक्षी खन्ना, पिंकी, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लेने के साथ हुआ।

By admin

Related Post