Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

मनोरंजन कालिया के नेतृत्व में मंडल 5 में सदस्यता अभियान!

मनोरंजन कालिया

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य होना एक गौरवशाली क्षण- महामंत्री ईंजी.चंदन रखेजा

जालंधर 26 सितंबर (नीतू कपूर)- दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज भाजपा का बूथ-बूथ पर जाकर सदस्यता अभियान का कार्यक्रम, सदस्यता अभियान के पंजाब प्रभारी मनोरंजन कालिया के मार्गदर्शन में मंडल 5 में आयोजित किया गया। मंडल की पूरी टीम ने सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें इलाका निवासियों में काफी उत्साह देखा गया। सेंट्रल मंडल के सभी मंडलों में यह अभियान आज उपाध्याय जी की जयंती को समर्पित किया गया, जहां भाजपा की सदस्यता संख्या में काफी अच्छा उत्साह मिला।

इस मौके पर खुद मनोरंजन कालिया ने पहुंचकर सभी मंडल और वरिष्ठ भाजपा नेताओं का उत्साह बढ़ाया और सदस्यता अभियान की सफलता पर सभी को बधाई भी दी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राकेश रखेजा, पुनीत शुक्ला, एडवोकेट हरिंदर काहलों,मनोज अग्रवाल, अरुण खुराना, राजीव वालिया, श्याम वर्मा, मंडल 5 महामंत्री इंजी. चंदन रखेजा और गुरमीत सिंह के साथ मंडल के सचिव मनजीत सिंह ने सुबह से ही काफी उत्साह दिखाते हुए इस अभियान को चलाया। साथ ही मंडल उपाध्यक्ष मनीष नड्डा, सुधीर पुष्करना, जे.पी. पांडे, मोहित शर्मा, रघुवीर सिंह, परमजीत कुमार, नरेश कुमार, दीपक जी, भवनीत सिंह, हेमराज जी और अन्य मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर इसे बड़े उत्साह से मनाया।

By admin

Related Post