Breaking
Tue. Jun 30th, 2026

Digital Media Association (DMA) ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह का किया स्वागत

Digital Media Association

सीपी बोले: पत्रकारों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर करेंगे समाधान, हरेक पत्रकार के मान सम्मान और सुरक्षा का रखा जाएगा ध्यान

जालंधर 30 जून (जसविंदर सिंह आज़ाद)- पत्रकारों की अग्रणी संस्था Digital Media Association (DMA) के प्रतिनिधिमंडल ने संस्था के प्रधान अमन बग्गा के नेतृत्व में जालंधर के नवनियुक्त Police Commissioner Satinder Singh से सीपी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पत्रकारों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया तथा शहर की कानून-व्यवस्था, पत्रकारों की समस्याओं और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर डीएमए के प्रधान अमन बग्गा के साथ संस्था के चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, जनरल सेक्रेटरी जसविंदर सिंह आजाद, पैटर्न प्रदीप वर्मा, सीनियर उपप्रधान अमरप्रीत सिंह, पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी, उपप्रधान संदीप वर्मा, सेक्रेटरी जतिन बब्बर, सेक्रेटरी केवल कृष्ण, सचिव अंकित भास्कर, सचिव मोहित सेखड़ी, कैशियर वरुण गुप्ता, सचिव सौरव खन्ना, कमलजीत (इंचार्ज, करतारपुर), ज्वाइंट सचिव करनदीप सिंह, सचिव साहिल अरोड़ा, ज्वाइंट सचिव अनुराग कोंडल, नितिन कौड़ा, सन्नी भगत, सुशील, करण सेठी, ज्योति बब्बर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि पत्रकारों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें बेहद खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि जालंधर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों, विशेषकर पत्रकारों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन हमेशा प्रशासन के साथ सकारात्मक भूमिका निभाती रही है और उन्हें विश्वास है कि डीएमए से जुड़े पत्रकार आगे भी पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।

पत्रकारों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा

पुलिस कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी पत्रकार को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह सीधे उनके संज्ञान में लाई जाए। प्रत्येक पत्रकार के सम्मान और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

इस अवसर पर अमन बग्गा, अजीत सिंह बुलंद, जसविंदर सिंह आजाद एवं प्रदीप वर्मा ने पुलिस कमिश्नर को आश्वस्त किया कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन लंबे समय से प्रशासन के साथ मिलकर समाजहित में कार्य करती आ रही है। जब-जब प्रशासन या समाज को आवश्यकता पड़ी, डीएमए ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया है और भविष्य में भी यह सहयोग लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्था सकारात्मक, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों के माध्यम से आम जनता को जागरूक करने का कार्य निरंतर करती रहेगी।

वहीं अमरप्रीत सिंह, धर्मेंद्र सोंधी, केवल कृष्ण, जतिन बब्बर, अंकित भास्कर एवं संदीप वर्मा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान डीएमए के पत्रकारों ने जिला प्रशासन, पुलिस और समाज का हर स्तर पर सहयोग किया था। इसके अलावा पंजाब में आई बाढ़ के दौरान संस्था द्वारा कई गांवों में राहत सेवा अभियान चलाकर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री, कंबल और दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित कर भी समाज सेवा का कार्य किया गया।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी Digital Media Association (DMA) प्रशासन और समाज के साथ मिलकर जनहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

By admin

Related Post