Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

जालंधर कैंट में BJP ने खोला नया दफ्तर, लोकसभा उम्मीदवार सुशील रिंकू ने किया उद्घाटन

सुशील रिंकू

जालंधर 5 मई (जसविंदर सिंह आजाद)- लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने जालंधर कैंट हलके में नया दफ्तर खोला, जिसका उद्घाटन सुशील रिंकू ने किया। इस दौरान रिंकू द्वारा द्वारा पाठ किया गया। उन्होंने कहा कि, गुरुओं के आशीर्वाद से ऑफिस की शुरुआत हुई है। सुखमणि साहब का पाठ हुआ और मैं समझता हूं जब आशीर्वाद के साथ शुरुआत हो तो सब कुछ अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रचार के लिए हर हलके में नया ऑफिस खोला जाएगा।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेसी उम्मीदवार और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर सवाल उठाए। रिंकू ने कहा कि, मगर चन्नी को इतना की शौक है किसी पर सवाल खड़े करने का तो एक सवाल अपने ऊपर भी खड़ करें कि उन्होंने महिला अधिकारी को गलत मैसेज क्यों भेजा था। अगर उक्त मैसेज नहीं भेजा था तो फिर माफी क्यों मांगी थी।

किसानों द्वारा पंजाब भर में बीजेपी प्रत्याक्षियों का विरोध किया जा रहा है। जालंधर में भी देहात के कई क्षेत्रों ने किसानों ने रिंकू का भी विरोध किया। रिंकू ने इस पर कहा कि, विरोध करने से कुछ हासिल नहीं होगा। हर मसले को बैठ कर हल किया जाता है।

By admin

Related Post