Breaking
Thu. Apr 24th, 2025

भगवंत मान द्वारा महिलाओं को 1100 प्रति माह का चुनाव पूर्व वादा, इस बजट में भी पंजाब सरकार ने की वादाखिलाफी : खन्ना

भगवंत मान

कहा, पंजाब का बजट दिशा विहीन, अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही पंजाब की महिलाएं

होशियारपुर 26 मार्च (जसविंदर सिंह आजाद)- भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने सत्ता में आने से पहले पंजाब की जनता को तो झूठे सपने दिखाए ही थे परन्तु सृष्टि का आधार एवं मातृ शक्ति को भी धोखा दिया है। उक्त विचार खन्ना ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये बुद्धिजीवियों से पंजाब के हालातों पर चर्चा करते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को 1100 रुपये प्रति माह माली मदद देने का चुनाव पूर्व वादा किया था परन्तु 3 साल बीत जाने के बाद भी भगवंत मान ने इस मुद्दे पर वादाखिलाफी की है जिससे पंजाब की महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।

इसके आलावा पिछले 2 माह से बुजुर्गों को पेंशन प्राप्त नहीं हुई। खन्ना ने कहा कि पंजाब का बजट 2025 -26 दिशाविहीन है जिसमें पंजाब के संवेदनशील मुद्दों पर फोकस नहीं किया गया। खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार ने शुरू से ही पंजाब का पैसा सत्ता सुख भोगने, वी.आई.पी. कल्चर को बढ़ावा देने, अपने चहेतों को खुश करने और अपनी ऐडवर्टाइज़मेंट के लिए उड़ाया है। खन्ना ने कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति और पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए केवल आम आदमी पार्टी ही जिम्मेदार है। इस मौके पर खन्ना के साथ ऐस.पी. दीवान के आलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

By admin

Related Post