Breaking
Sun. Sep 21st, 2025

विधायक रमन अरोड़ा ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा से सिविल अस्पताल, जालंधर को अपग्रेड करने की मांग की

विधायक रमन अरोड़ा

जालंधर 25 अगस्त (जसविंदर सिंह आजाद)- केंद्रीय विधानसभा जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा से आज उनके लुधियाना स्थित निवास स्थान पर मुलाकात की। राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने विधायक अरोड़ा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने पंजाब हेल्थ डिपार्टमेंट के बारे में विस्तापूर्वक चर्चा की। उन्होंने सांसद श्री अरोड़ा को बताया कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से राज्य में स्वास्थ्य सुविधा पहले से कहीं बेहतर हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र की बेहतरी के लिए दिन-रात काम कर रही है। पंजाब सरकार की तरफ से चलाए जा रहे आम आदमी क्लीनिक भी लोगों को घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित हुए हैं।

विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि ये क्लीनिक पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति साबित हो रहे हैं। उन्होंने सांसद श्री अरोड़ा से सिविल अस्पताल, जालंधर में मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार करने व अस्पताल को एमपी फंड से अपग्रेड करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अस्पताल अपग्रेड होने से इसके रखरखाव बेहतर होने के साथ डॉक्टरों की संख्या बढ़ने के साथ ही उपकरणों एवं संसाधनों में भी बढ़ोतरी संभव हो सकेगी।

इस मोके राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के रूप में अस्पताल के महत्व पर जोर देते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही जालंधर सिविल अस्पताल की सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा। उन्होंने विधायक श्री अरोड़ा को आश्वस्त किया कि सिविल अस्पताल जालंधर में उपकरणों एवं संसाधन उपलब्ध करवाने व आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर बनाने के प्रयास किये जाएंगें।

By admin

Related Post